Tuesday, 17 February 2015

पूर्व सीएम गहलोत ने राज्य में चौपट कानून व्यवस्था पर राज्य की मुखिया का ध्यान आकर्षित कराया

डकैती, लूटपाट , सामूहिक दुष्कर्म एवं अपहरण और हत्या बेहद चिंतनीय — अशोक गहलोत


जयपुर / राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा के सात वर्षीय बालक की अपहरण के बाद हत्या को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। गहलोत ने आज जारी बयान में पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के हादसे एक विस्फोटक स्थिति है। पहले जयपुर के चित्रकूट में हुई डकैती, लूटपाट एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटना और अब सरेआम इस मासूम बालक का अपहरण और हत्या बेहद चिंतनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं,लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि राज्य की मुखिया का ध्यान आखिर इस ओर जा क्यों नहीं रहा है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि सारा काम छोड़कर पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment