नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि किसी भी तरह की धार्मिक हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता मिले और बिना दबाव के लोग किसी भी धर्म का अनुशरण कर सकें । उन्होंने कहा कि धार्मिक संगठनो को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिये ।प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी समूह या धर्म को जाति के आधार पर हिंसा की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर कोई धार्मिक हिंसा और असहिष्णुता करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
No comments:
Post a Comment