Wednesday, 4 February 2015

अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत, नहीं रद्द होगा नामांकन

Diffusé par Adcash
नई दिल्ली / चुनाव आयोग ने दिल्ली उच्च न्यायालय को आज बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज किया गया है। इसके बाद अदालत ने मतदाता सूची से केजरीवाल का नाम हटाने से इंकार कर दिया। आयोग ने अदालत से कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल 87, ब्लॉक के, बी के दत्त कॉलोनी (जोर बाग) के पते से नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदाता के तौर पर पंजीकृत हैं।’’


न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने कहा, ‘‘इस समय मतदाता सूची में संशोधन पर वैधानिक पाबंदी को देखते हुए, प्रतिवादी संख्या आठ (अरविंद केजरीवाल) का नाम हटाने के संबंध में अनुमति नहीं दी जा सकती।’’
Diffusé par AdcashDiffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment