जैसलमेर / मतगणना के दिवस वाहन
पार्किंग की उचित व्यवस्था रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने बताया कि
महाविद्यालय चार दीवारी के भीतर चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी,
जिला पुलिस अधीक्षक, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग एवं सहायक
रिटर्निंग अधिकारी, ड्यूटी मजिस्टेªट, प्रभारी अधिकारी मतगणना, तहसीलदार
जैसलमेर पोकरण फतेहगढ व एम्बुलेंस वाहन ही प्रवेष के लिए मान्य होंगे।
महाविद्यालय बाउण्ड्री के बाहर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था अलग से होगी।
अभ्यर्थी एवं उनके एजेन्टों के वाहनों का महाविद्यालय में प्रवेष वर्जित
रहेगा। राजकीय वाहन गेट नंबर 2 के पास बास्केटबाॅल मैदान की साइड में पार्क
किए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment