श्रीजवाहर चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड का अभाव
जैसलमेर / प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते केसों को ध्यान में रखकर शहर स्थित सरकारी अस्पताल में सतर्कता नहीं बरती जा रही है। इसके तहत जुकाम, खांसी बुखार से पीडि़त लोगों पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है, पीडि़तों की लेबोरेटरी जांच भी नहीं करवाई जा रही है। प्रदेश में फैल रहे स्वाइन फ्लू से हालात चिन्ताजनक हो रहे हैं, लोग डर रहे हैं । जिले में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन तैयार नहीं दिख रहा है । लोगों से भयभीत होने की, बचाव या लक्षण आदि की जानकारी प्रचारित—प्रसारित नहीं की जा रही है । आइसोलेशन वार्ड का भी जिले के सबसे बड़े श्रीजवाहर चिकित्सालय में कमी दिख रही है । हालांकि अभी तक जांच में किसी व्यक्ति के स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
No comments:
Post a Comment