Thursday, 26 March 2015

पोकरण—भणियाणा उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक 1 व जैसलमेर—फतेहगढ उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक 7 अप्रैल को

जैसलमेर / तहसील पोकरण—भणियाणा के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों की मासिक बैठक 1 अप्रेल, बुधवार को दोपहर 12.15 बजे पोकरण तहसील कार्यालय पोकरण में एवम् तहसील जैसलमेर—फतेहगढ़ के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों की मासिक बैठक 7 अप्रेल, मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे जैसलमेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड जैसलमेर में रखी गयी है।

प्रवर्तन निरीक्षक उम्मेदाराम ने बताया कि समस्त उचित मूल्य दुकानदार खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत वर्तमान में लाभान्वित पात्र परिवारों की सूचियां, स्टाॅक, वितरण व यूनिट रजिस्टर एवम् जिन गांव व वार्डों में खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों का सत्यापन हो चुका है की सूची इस बैठक में आवश्यक रूप से साथ में लायेंगे। नवीन रजिस्ट्रर छपवाते वक्त साथ में पुराने रजिस्ट्रर लाना सुनिश्चित करें। वरन नये रजिस्ट्रर नहीं छापे जाऐंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भाग न लेने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।

No comments:

Post a Comment