जैसलमेर/ जिला प्रशासन के सानिध्य में नेहरू युवा केन्द्र जैसलमेर के तत्वावधान में 27 मार्च, शुक्रवार को पंचायत समिति जैसलमेर क्षेत्र का पडौस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।
जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र जैसलमेर ने बताया कि पडौस युवा संसद के माध्यम से विशेष रूप से समाज और युवाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर परिचर्चा, अपने अनुभवों और विचारों को पंचायतीराज संस्थाओं, विकास भागीदारों, सेवा प्रदाताओं, गांव समुदायों और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सांझा किया जाना है। उन्होंने इससे संबंधित सभी संभागियों से नियत तिथि को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए विशेष आग्रह किया है।

No comments:
Post a Comment