स्वास्थ्य एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों का पट्टा जारी कराने के निर्देश
जिला एवं स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा सेवाओं पर विस्तार से समीक्षा
जैसलमेर/ जिला कलक्टर एन.एल. मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिन उपस्वास्थ्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन बन गए है एवं उनका अभी तक पट्टा नही बनाया है तो वे आबादी भूमि का ग्राम पंचायत से एवं राजस्व भूमि का पटवारी से पट्टा जारी कराने की कार्यवाहीं शीघ्र ही करावें। उन्होंने उपनिवेशन क्षेत्र में जहां एएनएम के पद रिक्त है वहां पर प्राथमिकता से एएनएम लगाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर मीना ने कलेक्टैªट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह निर्देष दिए। उन्होंने 104 जननी एक्सप्रेस की प्रभावी माॅनिटरिंग करने के निर्देष दिए। उन्होंने यह भी निर्देष दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम एवं लैब तकनीषियन संविदा पर रखने के भी कार्यवाहीं करें। उन्होंने मातृ एवं षिषु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कारगर प्रयास करने के निर्देष दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय पर परिवहन एवं अन्य मानदेय का भुगतान मिलें, यह भी सुनिष्चित कर लें। उन्होंने जननी षिषु सुरक्षा कार्यक्रम एंव मुख्यमंत्री शुभलक्ष्मी योजना के अंतर्गत भी लक्ष्य को अर्जित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देष दिए कि वे स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री निःषुल्क दवा योजना एवं जांच योजना का लाभ रोगियों को सही ढंग से मिलता रहे इसकी भी प्रभावी माॅनिटरिंग करें। उन्होंने जहां चिकित्सक नही है उन क्षेत्रों में समय-समय पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मोबाईल चिकित्सा टीम भेजकर उपचार की व्यवस्था करने के निर्देष दिए। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण भी शत-प्रतिषत कराने के निर्देष दिए।
जिला कलक्टर ने संस्थागत प्रसवों की चर्चा करते हुए सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देष दिए कि वे स्वास्थ्य केन्द्रों में सुरक्षित संस्थागत प्रसव करावें एवं इसमें बढोतरी लावें। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम में भी लक्ष्य के अनुरूप नसबंदी कैसेज मार्च माह के अंत तक कराने के निर्देष दिए। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देष दिए कि वे 104 एम्बुलेंस के प्रभावी माॅनिटरिंग के लिए उपकरण की व्यवस्था सुनिष्चित कर लें। बैठक में जिला प्रबंधक आषीष खण्डेलवाल ने जिले के 16 सूचकांक मूल्यांकन की स्थिति के बारे में एवं अन्य प्रगति के बारे में अवगत कराया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर. नायक, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डी.डी. खींची, ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.एल. बुनकर के साथ ही चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment