Tuesday, 17 March 2015

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी राठौड 20 मार्च को पोकरण में सुनेंगे भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं

जैसलमेर / जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) बीआरएस राठौड 20 मार्च को पोकरण भ्रमण पर रहेंगे एवं वे सैनिक विश्राम गृह पोकरण में दोपहर 12 बजे क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिका, उनके आश्रितों एवं वीरांगनाओं की समस्याओं को सुनेंगे एवं उनका समाधान भी करेंगे।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी राठौड ने क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिको, उनके आश्रितो को सूचित किया है कि वे 20 मार्च को सैनिक विश्राम गृह पोकरण में पहुंचकर उनकी समस्याओं से अवगत कराएं ताकि उनका समाधान करवाया जा सकें। उन्होंने यह भी सूचित किया है कि वे आवश्यक दस्तावेजा, आधार कार्ड व जीवन प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आवें। इसके साथ ही वे पहचान पत्र, डिस्चार्ज बुक, पीपीओं की प्रति भी साथ में लावें। 1. 2. 3. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 18. 19. 20. 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10.

No comments:

Post a Comment