Tuesday, 17 March 2015

राज्य कार्मिकों के लिए गृह रक्षा स्वयं सेवकों की सेवाएं प्राप्त करने का अवसर

जैसलमेर / अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशों की पालना में जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने राजकीय विभागों के अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर सूचित किया है कि विभिन्न राजकीय विभाग/सार्वजनिक उपक्रमों में वेतन श्रृंखला 1 से 6 तक या इसके समकक्ष के रिक्त पदों पर योग्य एवं प्रशिक्षित (महिला/पुरूष) गृह रक्षा स्वयंसेवकों की सेवाएं प्राप्त किया जाना वांछित किया गया है जिससे विभागों को नियमित नियुक्ति होने तक सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।

जिला कलक्टर ने बताया कि स्वयंसेवकों की सेवाएं जिले के जिला कमाण्डेन्ट गृह रक्षा केन्द्र के अधीन उपलब्ध है जिन्हें 300 रूपयें ड्यूटी भता एवं 20 रूपयें परिवहन भते की दरों पर उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके कार्यालय में जहां स्केल 1 से 6 तक के रिक्त पदों पर गृह रक्षा स्वयंसेवकों की सेवाएं प्राप्त कर सकते है एवं इसके लिए आवश्यकतानुसार मांग पत्र समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र को भिजवावें ताकि इनकी सेवाएं प्राप्त करने के लिए निर्धारित शर्ते/भुगतान किए जाने वाली मानदेय राशि आदि के बारे में समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जैसलमेर से व्यक्ति संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर लेवें।
1. 2. 3. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 18. 19. 20. 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10.

No comments:

Post a Comment