सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में शत प्रतिशत ऋण वितरण, नरेगा श्रमिको व पेंशन योजना धारकों के वाणिज्य बैंक खाते खोलने के निर्देश
जैसलमेर / जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक में बैंकर्स अधिकारियों को गरीबों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में सकारात्मक रूख अपनाते हुए, मार्च माह का इन्तजार किए बगैर त्रैमासिक आवेदन पत्रों की संवीक्षा कर ऋण वितरण की कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए । बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल, रिजर्व बैंक के एलडीओं पी.एस. चौधरी, मुख्य प्रबंधक एसबीबीजे जोधपुर पी.डी. चाण्डक, डीडीएम नाबार्ड माणकचंद रेगर के साथ ही बैंको के शाखा प्रबंधक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिला कलक्टर ने बैंक अधिकारियों को भामाशाह योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं के खाते खोल दिए है उनको तत्काल ही पासबुक वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भामाषाह कार्ड अब तभी बनेंगे जब महिला के बैंक में खाता पहले खुलेगा इसलिए बैंकर्स उन्हें आबंटित क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा भामशाषाह कैम्प के लिए कार्यक्रम से पांच दिन पूर्व अपने प्रतिनिधि को भेजकर महिलाओं के बैंक में खाते सर्वोच्च प्राथमिकता से खुलवावें। चूंकिे 01 अप्रैल से नरेगा श्रमिको व अन्य पेंशन योजनाओं की राशि सीधी लाभार्थी के खाते में जमा होगी, इसलिए वाणिज्यिक बैंक इनके खाते सर्वोच्च प्राथमिकता से खोलें ताकि उनको मजदूरी की राशि एवं अन्य पेंशन समय पर खाते के माध्यम से मिल सकें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बैंकर्स में जाकर बकाया ऋण आवेदन पत्रों में स्वीकृति जारी करवाके ऋण वितरण की कार्यवाहीं 25 मार्च तक कराने, पात्र किसानों के किसाना क्रेडिट कार्ड जारी करने, जिन बैंको के वार्षिक साख योजना 50 प्रतिशत से कम रही है उनको विभिन्न क्षेत्रों में ऋण वितरण करके साख योजना बढाने, लघु कुटीर उद्योग क्षेत्र में भी ऋण वितरण अधिक मात्रा में करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने रोडा एक्ट वसूली के मामले में लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि वे विभिन्न बैंको की बकाया वसूली के माध्यम से अपडेट सूचना प्रस्तुत करें ताकि तहसीलदारों के माध्यम से बकाया दारों से ऋण वसूली की कार्यवाहीं कराई जा सकें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल ने बैंक अधिकारियों को अपने प्रतिनिधि को भेजकर जहां नरेगा कार्य चल रहे है वहां पर ही श्रमिको के खाता खुलवाने की कार्यवाहीं करने के निर्देश ताकि अधिक से अधिक श्रमिको के खाते वाणिज्यिक बैंको में खुल जाएंगे एवं 1 अप्रैल से उनके खातों में श्रम की राशि जमा हो जाएगी।
रिजर्व बैंक के एलडीओं पी.एस. चौधरी ने जिले की वार्षिक साख योजना अच्छी होने पर सभी बैंकर्स को अपनी ओर से बधाई दी एवं शाखा प्रबंधको को निर्देश दिए कि वे गरीबो के उत्थान के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में त्रैमासिक लक्ष्य निर्धारित कर आवेदन पत्रों में ऋण वितरण की कार्यवाही करें। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना में खातेदारों को यह भी शिक्षित करें कि वे अपने खाते आॅपरेशनल रखे ताकि उन्हें संचालित योजनाओं का लाभ इन खातो के माध्यम से मिल सकें। उन्होंने इन भामाशाह योजना एवं जनधन योजना में खोले गए खाते धारकों को समय पर पासबुक वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। लीड बैंक अधिकारी आर.के. भवरायत ने बैठक में वार्षिक साख योजना 2014-15 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में दिसम्बर 2014 तक 122800.39 लाख रूपयें का ऋण वितरण किया जा चुका है। वहीं लघु एवं कुटीर उद्योग क्षेत्र में 1227.80 लाख रूपयें तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 1298.99 लाख रूपये के ऋण वितरण किए गए है। उन्होंने बैंकर्स को इन क्षेत्रो में अधिक मात्रा में ऋण वितरण करने की बात कही। उन्होंने सभी शाखा प्रबंधको को समय पर एलबीआर भेजने के निर्दश दिए।
बैठक में सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया, एम पाॅवर परियोजना प्रबंधक संजय चारण, सहायक निदेशक सांख्यिकी डाॅ. बृजलाल मीना, एपीसी हरिश्चद्र अग्रवाल के साथ ही विभिन्न बैंको के पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत में एसबीबीजे जोधपुर क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक पी.डी. चाण्डक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments:
Post a Comment