Saturday, 28 March 2015

आरएएस चौथे चरण के साक्षात्कार 20 अप्रेल से

15 मई तक का कार्यक्रम घोषित


अजमेर / राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2012 की मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के चौथे चरण के साक्षात्कार 20 अप्रेल से शुरू होंगे।

साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल के अनुसार आरएएस भर्ती परीक्षा के तहत राज्य सेवाएं 360 व अधीनस्थ सेवाएं आरटीएस आदि के 851 पदों सहित कुल 1211 पदों पर भर्ती की जानी है। चौथे चरण में 20 से 23 अपे्रल, 27 अप्रेल से 1 मई, 4 से 8 मई, 11 से 15 मई 2015 तक साक्षात्कार लिए जाएंगे जो दो बोर्ड में क्रमश: सुबह 9 बजे से व दोपहर 1.30 बजे होंगे।


अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर दो प्रतियों मेंं समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति सहित साक्षात्कार के समय लेकर उपस्थित होना होगा। अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। साक्षात्कार पत्र डाक से नहीं मिलने पर आयोग की वेबसाइट से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

उक्त चरण के साक्षात्कार 19 दिन तक चलेंगे। इसमें 570 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। गौरतलब है कि 7 जनवरी से शुरू हुए साक्षात्कार के तीन चरण 17 अप्रेल को पूरे होंगे।
asd

No comments:

Post a Comment