जयपुर / कला और संस्कृति को बढ़ावा देने, कलाकारों की प्रतिभा को और निखारने के लिए राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से मिलने वाले अनुदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलाकारो ने शनिवार को मंत्री का पुतला फूंका। स्टेच्यू सर्किल पर इकट्ठे हुए करीब 50 से अधिक कलाकारों ने कला और संस्कृति मंत्रालय के निर्णय का विरोध किया।कलाकार हिमांशु झांकल की मानें तो अनुदान कमेटी ने करीब सवा सौ कलाकारों की लिस्ट बनाकर मंत्रालय को सौंपी थी। लेकिन मंत्रालय ने इस लिस्ट को दरकिनार कर प्रभावशाली लोगों को 99 लाख रुपए की मोटी रकम दे दी। जहां ये पैसा सवा सौ कलाकारों में बंटना था वहीं इसे मुठ्ठी भर लोगों को देने तैयारी हो गई है।
क्या कहती है कमेटी
कमेटी के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने करीब ढाई सौ एंट्रीज में से योग्यता के आधार पर छंटनी कर अनुदान के लिए योग्य लोगों के नाम मंत्रालय में प्रिंसिपल सेक्रेटरी को सौंप दिया है। मामले में क्या निर्णय हुआ है ये अभी पता नहीं चल पाया है।
कलाकारों का दावा
कलाकारों का कहना है कि उन्होंने कला एवं संस्कृति मंत्री कृष्णेंद्र कौर से मुलाकात की थी। उन्होंने ही बताया कि इस बार की लिस्ट में उनका नाम नहीं है। अगली बार उनके नाम पर विचार किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment