जैसलमेर / जिला कांग्रेस कमेटी का पशु शिविर को बन्द को लेकर 2 मार्च से निरन्तर आज तक धरना व प्रदर्शन एवं अन्य मांगों को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन जारी हैं । उक्त मांगो को लेकर कांग्रेस 23 मार्च को 10.00 बजे विरोध प्रदर्शन करते हुए सत्यदेव पार्क गड़ीसर गेट से विशाल रैली के रूप मुख्य बाजार होते हुए हनुमान सर्किल होते हुए जिला कलक्टर कार्यालय के सामने पहंुचेगें धरना स्थल पर सभा कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देगें।
ज्ञापन में माह जनवरी 2015 से निरन्तर 90 दिन होने के उपरान्त बन्द किये गये पशु शिविरों को अविलम्ब शुरू करने, राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्तावों पर स्वीकृति जारी करना, वर्षा,आंधी एवं ओलावृष्टि से जो फसलों को हुए नुकसान का अविलम्ब सर्वे करवाकर मुवावजा दिलवाने, दैनिक मरने वाली गायों का सर्वे कर आकंडे राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने की कार्रवाई, फतेहगढ एरिया को फायरिंग रेंज बनाने हेतु आरक्षित नहीं करने की मांगे रखी जायेगी ।
माली ने बताया कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, गत विधानसभा कांग्रेस के प्रत्याशी, पी0सी0सी0 सदस्य, नव-निर्वाचित जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, पंचायत समितियों के प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व प्रधान, पूर्व यु0आई0टी अध्यक्ष, पूर्व नगरपरिषद के सभापति, पूर्व बीसूका के उपाध्यक्ष, पूर्व काॅपरेटिव के अध्यक्ष, पूर्व कृषि मण्डी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष काग्रेस के पदाधिकारियों उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रवक्ता एव अग्रिम संगठनो के अध्यक्ष एवं चारों ब्लाॅकों के अध्यक्ष सहित पार्षद एवं पूर्व पार्षद के साथ ही ग्रामीण जनता के किसान, पशुपालक भी उक्त रैली में शरीक होगें।

No comments:
Post a Comment