Sunday, 22 March 2015

सरकारी शिक्षकों के लिए बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का अंकन जरूरी

अजमेर / शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्चाधिकार समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि राजकीय सेवारत सभी शिक्षकों को बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का अंकन करना अनिवार्य होगा। जिन अध्यापक और प्राध्यापकों ने बोर्ड में उत्तर पुस्तिकाओं के अंकन के लिए पंजीकरण नहीं करवा रखा है, उन्हें इसी सप्ताह पंजीकरण कराने को कहा गया है।

बोर्ड सचिव महेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि जो परीक्षक बोर्ड में पंजीकृत हैं, उन्हें उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों का आवंटन कर दिया गया है। बंडल परीक्षा संपन्न होने के तीसरे दिवस को संबंधित संग्रहण केंद्र से आवश्यक रूप से उठाने हैं। राज्य के ऐसे अध्यापक, जिन्होंने अपना पंजीकरण बोर्ड में उत्तर पुस्तिकाओं के अंकन के लिए नहीं करवा रखा है, वे इसी सप्ताह करवा लें। डीईओ से संपर्क कर पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है।

प्रदेश के सभी डीईओ को निर्देश जारी

बोर्ड सचिव शर्मा ने बताया कि राज्य के सभी डीईओ को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे शिक्षकों का अनिवार्य रूप से पंजीयन फार्म भरवाएं आैर संग्रहण केंद्र से उन्हें बंडल आवंटन की कार्रवाई कराएं। पंजीकरण नहीं करवाने वाले शिक्षकों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय को सूचित किया जाएगा।
asd

No comments:

Post a Comment