Tuesday, 24 March 2015

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 26 मार्च को सांकडा में सुनेंगे पूर्व सैनिकों की समस्याएं

जैसलमेर/ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) बीआरएस राठौड 26 मार्च, गुरूवार को प्रातः 9 बजे सांकडा जाएंगे एवं वहां पर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों, विधवाओं की समस्याओं को सुनेंगे एवं उनके समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं से आग्रह किया है कि वे इस दौरान आवश्यक दस्तावेज, आधार कार्ड एवं जीवन प्रमाण पत्र भी आवश्यक रूप से साथ लावें।

पेंशन के लिए पूर्व सैनिकों के बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) बीआरएस राठौड ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों को पेंशन के लिए अब बार-बार बैंकों में जाकर यह बताने की जरूरत नहीं होगी कि वे जिंदा है। राज्य के सैनिक कल्याण विभाग ने इनके लिए नई व्यवस्था लागू की है इसमें सभी भूतपूर्व सैनिकों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाए जाएंगे। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड की फोटोप्रति, पीपीओं, बैंक खाता संख्या, परिचय पत्र, ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर के साथ उपस्थित होना होगा। डिजिटल प्रमाण पत्र बनने के बाद उन्हें बैंक में जीवन प्रमाण पत्र देने की जरूरत नही होगी, बल्कि किसी भी ईमित्र से ये अपना अंगूठा निशान से जीवित होने की सूचना दे सकेंगे।

No comments:

Post a Comment