जैसलमेर / राज्य में राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा राज ब्राण्ड की गैर पीडीएस वस्तुओं (आयोडिन युक्त नमक,चाय एवं मसाले) को उपभोताओं को सस्ती दरों तथा उच्च गुणवत्ता में निर्बाध आपूर्ति उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में काॅर्पोरेशन ने जिला रसद अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सहकारी समितियों को ‘‘राज ब्राण्ड’’ की वस्तुओं का ही विक्रय एवं विपणन करने के लिए पाबन्द करें। राज ब्राण्ड निगम का ब्राण्ड है तथा राज्य की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत गैर पीडीएस वस्तुओं का विपणन भी उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से करवाया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment