सरकारी विभागों में अनुकंपा पर लगे कर्मचारियों को कंप्यूटर ज्ञान जरूरी, मई में होगी परीक्षा
![]() |
जुलाई 2010 या इसके बाद राजकीय विभागों, बोर्ड, निगम, संघ, संस्थान में मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों के रूप में अनुकंपात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ लिपिक या समकक्ष को कम्प्यूटर पर टंकण गति परीक्षा पास कराना सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। भविष्य में इस प्रकार से नियुक्त होने वाले कर्मचारी को भी नियुक्ति के तीन साल में परीक्षा पास करनी होगी। टंकण परीक्षा लेने की जिम्मेदारी भाषा एवं पुस्तकालय विभाग को सौंपी है। कार्मिकों को परीक्षा के लिए 31 मार्च तक आवेदन करना होगा।
भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के शासन सचिव से इस संबंध में आदेश मिला है। इसकी पालना में विभाग में नियुक्त ऐसे कर्मचारियों को परीक्षा के लिए आवेदन करने को निर्देशित कर दिया है। इन कार्मिकों की टंकण परीक्षा मई में होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 से अधिक कर्मचारी परीक्षा में भाग लेंगे।
यह भी है आदेश में
अनुकंपात्मक कर्मचारियों के कंप्यूटर परीक्षा के लिए 31 मार्च बाद प्राप्त आवेदनों को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बाद नियुक्ति दिनांक से तीन साल पश्चात नियोक्ता अधिकारी कार्मिक विभाग से अपने स्तर पर शिथिलता प्राप्त करने के बाद ही विभाग को कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा के आवेदन अग्रेषित कर सकेंगे।1. 2. 3. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 18. 19. 20. 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10.

No comments:
Post a Comment