Friday, 20 March 2015

सोनिया ने कोटा में वर्षा से तबाह फसलों का लिया जायजा, किसानों के दुख दर्द जाने

asd
जयपुर / कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कोटा जिले का एकदिवसीय दौरा किया। सोनिया ने बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि से तबाह फसलों का जायजा लिया व किसानों के दुख दर्द जाने।
सोनिया ने कोटा के सुल्‍तानपुर व लाडपुरा पंचायत क्षेत्र के दरबीना व मारपा गांवों का दौरा किया। कांग्रेस अध्‍यक्ष यहां खेतों में गईं व किसानों से बात की।

सोनिया ने कहा कि नुकसान बहुत ज्‍यादा है और सरकार को इसके अनुरूप ही किसानों की मदद करनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आपदा राहत कोष नियम पुराने हैं। इनमें परिवर्तन किया जाना चाहिए। पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इतना नुकसान इससे पहले नहीं हुआ इसलिए सरकार को इसके लिए विशेश पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव गुरुदास कामत, शांति धारीवाल, ममता शर्मा, अशोक चांदना सहित कई कांग्रेसी नेता उनके साथ थे।1. 2. 3. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 18. 19. 20. 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10.

No comments:

Post a Comment