Monday, 16 March 2015

हरियाणवी पंजाबी सभा ने शोक व्यक्त किया

सिरसा / हरियाणवी पंजाबी सभा ने हरियाणा के शिक्षा एवं परिवहन मंत्री प्रौ. राम बिलास शर्मा के दामाद डॉ. प्रशांत शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उक्त जानकारी देते हुए सभा के प्रांतीय प्रवक्ता सीएम ग्रोवर ने बताया कि सभा की एक बैठक प्रदेशाध्यक्ष संत कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें दो lateमिनट का मौन रखकर मृतक को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस शोक सभा में संत कुमार ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा के निधन को कभी न पूूरी होने वाली क्षति बताते हुए परिवार के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि हरियाणवी पंजाबी सभा शर्मा परिवार के इस दुख में भागीदार है।
1. 2. 3. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 18. 19. 20. 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10.

No comments:

Post a Comment