जैसलमेर / जिला कलक्टर एन.एल. मीना के निर्देशानुसार अब ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिले में स्वाईन फ्लू रोग के उपचार के लिए सभी चिकित्सा अधिकारियों को सजग रहने के लिए पाबंद करेंगे व साथ ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर इस रोग के प्राथमिक उपचार के लिए टेमीफ्लू टेबलेट भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखवायेंगे एवं बुखार, खांसी के रोगियों को यह टेबलेट उपलब्ध कराएंगे। जहां स्वाईन फ्लू का रोगी मिला है वहां आस-पडौस में निरोधात्मक कार्यवाहीं करेंगे एवं तत्काल ही रोगी के उपचार की व्यवस्था करेंगे।
खारिया में मोबाईल चिकित्सा टीम
जिला कलक्टर मीना ने सोमवार को कलेक्टेªट सभागार में आयोजित पेयजल, विधुत एवं समसामयिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। खारिया के ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के संबंध में जिला कलक्टर ने ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आज ही मोबाईल चिकित्सा टीम भेजकर वहां जो भी खांसी, बुखार के रोगी है उनके उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आयुर्वेद अधिकारी को निर्देश दिए कि वे भी वहां पर ग्रामीणों को स्वाईन फ्लू रोधी काढा पिलाएं।

No comments:
Post a Comment