देवा में डिग्गी भरवाने एवं नलकूपों को बिजली से जोडने के निर्देश
जैसलमेर / जिला कलक्टर मीना ने सोमवार को कलेक्टेªट सभागार में आयोजित पेयजल, विधुत एवं समसामयिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी गर्मी को देखते हुए अभी से ही ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने मेघवालों की ढाणी तेजवा में बनी जीएलआर को दो दिवस में पानी से जोडकर उसे पानी से भरने के, रूपाराम भील की ढाणी को तीन दिवस में जलापूर्ति करने, जैसलमेर शहर में जो बेलदार लगे है उनको कार्यमुक्त नहीं करने, देवा डिग्गी को नहर परियोजनाओं के अधिकारियों से संपर्क करके उसको भरवाने की कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए।
गजरूप सागर पर मोटर पम्प
बैठक में उन्होंने जैसलमेर शहर में हो रही पेयजल आपूर्ति की विस्तार से समीक्षा की एवं गजरूप सागर में मोटर पम्प खरीदने की कार्यवाही के तथा डाबला के नलकूपों के पानी की डिस्चार्ज की जांच कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिशाषी अभियंता जलदाय पोकरण को फलसूण्ड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति मे सुधार लाने के निर्देश दिए।
नलकूपों को बिजली से जोडने के निर्देश
जिला कलक्टर ने अधीक्षण अभियंता विधुत को निर्देश दिए कि वे जलदाय विभाग द्वारा जो 15 नलकूप नए खोदे गए है एवं जिनकी डिमाण्ड राशि जमा करा दी गई है उनको शीघ्र ही विधुत कनेक्षन से जोडने की कार्यवाहीं करें। उन्होंने पोकरण शहर में व दूधिया पम्पिंग स्टेशन को डायरेक्ट फीडर से शीघ्र ही जोडने की कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए। जलदाय एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विधुत विभाग के बकायों बिलों की राशि शीघ्र ही जमा करावें।
बैठक में अधीक्षण अभियंता जलदाय ओ.पी. व्यास, विधुत जी.आर. सिरवी उपस्थिति थे ।
No comments:
Post a Comment