जैसलमेर / गिरिराज सिंह कुश्रवाहा, आयुक्त उपनिवेशन, बीकानेर ने शनिवार अपनेे जैसलमेर भ्रमण के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना, जैसलमेर, उपनिवेशन क्षेत्र जिला जैसलमेर के आवंटन अधिकारियों व तहसीलदारों की बैठक लेकर उन्हें उपनिवेशन क्षेत्र के काश्तकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने, पटवारियों को पाबंद कर काश्तकारों के कार्यो को प्राथमिकता से निपटा राहत पहुंचाने के निर्देश दिए ।
आयुक्त उपनिवेशन कुशवाह ने उपनिवेशन क्षेत्र जिला जैसलमेर में राजकीय भूमि पर नाजायज काश्त, पानीचोरी पर चर्चा में उपस्थित आवंटन अधिकारियों व तहसीलदारों को राजकीय भूमि पर विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी स्थगन आदेशों को निरस्त करवाने के लिए यथाशीघ्र राजकीय अभिभाषक से सम्पर्क कर स्थगन निरस्त करवाने की प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्वित करने, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के अभियन्ताओं द्वारा कई मुरब्बों पर न्यायालय द्वारा जारी स्थगन आदेश में पानी की बारी बांधने का आदेश नहीं होने के बावजूद भी नहर विभाग के अभियन्ताओं द्वारा पानी की बारी बांधने के संबंध में अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, इगांनप, जैसलमेर को, जिन प्रकरणों में विभिन्न न्यायालयों का स्थगन आदेश है परन्तु स्थगन आदेशों में पानी की बारी बांधने का आदेश नहीं होने के बावजूद भी पानी की बारी बांधने के जिम्मेदार अधिकारी/कार्मिक की जिम्मेदारी तय की जाकर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान् आयुक्त उपनिवेशन, बीकानेर द्वारा समस्त आवंटन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे व्यक्तिगत रूप से उपनिवेशन क्षेत्र जिला जैसलमेर में राजकीय भूमि पर नाजायज काश्त के प्रकरणों का परीक्षण करके यदि अपराधिक कृत्य की संभावना हो तो नियमानुसार कार्यवाही करें। किसी अधिकारी/कार्मिक की संलिप्तता की भी जांच कर ली जावें एवं इसमें किसी स्तर पर शिथिलता नहीं रहे। उपनिवेशन क्षेत्र में राजकीय भूमि पर हो रही अवैध काश्त के संबंध में आयुक्त उपनिवेशन, द्वारा समस्त आवंटन अधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि वे धारा 22 के प्रकरणों में फसल कुर्की की प्रभावी कार्यवाही सम्पादित करावें ।
सामान्य आवंटन व विशेष आवंटन के विचाराधीन प्रार्थना पत्रों के संबंध में चर्चा करते हुए आयुक्त उपनिवेशन, ने समस्त आवंटन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे विचाराधीन समस्त आवेदन पत्रों का कम्प्यूटरीकरण का कार्य आगामी 15 दिवस में पूर्ण किया जाकर पालना भिजवाई जाना सुनिश्चित करें ।
आयुक्त उपनिवेशन, ने बताया कि पिछले लगभग तीन माह में जैसलमेर जिले में गैर खातेदारों को 15 एएए के अन्तर्गत खातेदारी के 1290 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर 4258 काश्तकारों को लाभान्वित किया गया है जो सराहनीय कार्य हैं। उन्होंने इस प्रकार के शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
आयुक्त उपनिवेशन ने अधीनस्थ आवंटन अधिकारियों एवं तहसीलदारगणों को यह भी निर्देशित किया गया कि अधीनस्थ तहसीलों में कृषि भूमि मूल्य की मांग कायमी, क्षेत्र में तावान की मांग कायमी का कार्य भी शीघ्र करावें। उन्होंने विक्रय पंजिकाओं के खातों का आवंटन अधिकारियों द्वारा प्रमाणीकरण किए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंनें विभागीय जांच प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाने एवं सार्वजनिक उपयोग के जो मुरब्बें है, उनको सेट अपार्ट की कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
बैठक में गजेन्द्र सिंह चारण, अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन (प्रशासन), जैसलमेर , देशराज मीणा, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, इगांनप, जैसलमेर, राम अवतार मीणा, अधीक्षण अभियन्ता, इगांनप, जैसलमेर, रंजन कंसारा, अधिशाषी अभियन्ता, 19वां खण्ड, इगांनप, जैसलमेर, मानाराम, अधीक्षण अभियन्ता, जैसलमेर वृत्त, इगांनप, जैसलमेर,एच.के.खरे, अधिशाषी अभियन्ता, एसएमजी ब्रांच, रामगढ़, रेवन्तराम, तहसीलदार उपनिवेशन, नाचना-1, बनवारीलाल जाखड़, तहसीलदार उपनिवशन, मोहनगढ़-1, फुसाराम, तहसीलदार उपनिवेशन, जैसलमेर व ईशरराम, नायब तहसीलदार, उपनिवेशन तहसील, रामगढ़-1 आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment