Sunday, 29 March 2015

जिला कलक्टर मीना ने महानरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण किया

श्रमिकों को समय पर भुगतान कराने के दिये निर्देश 


जैसलमेर / जिला कलक्टर एन. एल. मीना ने रविवार को पंचायत समिति सम के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर महानरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नरेगा कार्यो पर कार्यरत श्रमिकों से भुगतान के बारे में जानकारी ली वहीं कार्य स्थल पर मेडिकल किट एवं छाया-पानी व्यवस्था का भी जायजा लिया।

जिला कलक्टर मीना ने ग्रामपंचायत कपूरिया में महानरेगा के तहत चल रहे ग्रेवल सड़क सम्पर्क सड़क से मूलपूरी जी की समाधि कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पर वक्त निरीक्षण मस्टररोल से ली गई हाजरी के समय स्वीकृत 38 श्रमिकों में से 27 श्रमिक मौके पर कार्यरत पाए गए। उन्होंने मेट पुस्तिका की मेट से जानकारी ली तो उसके पास वह नहीं थी तो इस संबंध में जिला कलक्टर ने मेट प्रभूराम को निर्देष दिये कि वे हमेषा कार्य स्थल पर पुस्तिका को साथ लावें। यहां पर मेट को यह भी पाबंद किया कि श्रमिकों को समय पर कार्य स्थल पर उपस्थित होने के लिये निर्देशित करें। उन्होंने श्रमिकों से भुगतान की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि ग्रामसेवा सहकारी सेवा समिति से उन्हें तीन पखवाड़े का भुगतान नहीं मिला हैं। इस संबंध में जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को निर्देष दिए कि वे जी.एस.एस.व्यवस्थापक से संपर्क करके श्रमिकों का भुगतान शीघ्र करवाने की व्यवस्था करें।


उन्होंने ग्रेवल सड़क कपूरिया से नगराजा सीमा तक का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के समय स्वीकृत 39 श्रमिक में से 36 श्रमिक उपस्थित पाए गए। यहां पर भी श्रमिकों ने जिला कलक्टर को बताया कि उन्हें तीन पखवाड़े का भुगतान नहीं मिला हैं, इस संबंध में जिला कलक्टर ने पोस्टमेन को मौके पर बुला कर श्रमिकों का भुगतान शीघ्र करने के निर्देष दिये। उन्होंने श्रमिकों को कहा कि उनके बनाए गय आधार कार्ड की सूचना ग्रामसेवक को अनिवार्य रुप से उपलब्ध करावें। उन्होंने सभी कार्य स्थलों पर श्रमिकों से कहा कि वे अपने खाते वाणिज्य बैंक में खुलवावें ताकि उनके मजदूरी का भुगतान सीधे खातों में जमा हो सकें।

जिला कलक्टर ने कपूरिया में गंधा पानी निकासी के लिए कच्चा नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां स्वीकृत 64 श्रमिकों में से 48 श्रमिक उपस्थित पाए गए। उन्होने मेट को निर्देष दिये कि वे खौदी गयी मिट्टी को सहीं जगह पर डलवायें एवं नाले का लेवल सही ढंग से लें ताकि गंदे पानी की निकासी सही ढंग से हो। यहां वक्त निरीक्षण 5 श्रमिक एवजी के पाए गये जिसको जिला कलक्टर ने गंभीरता से लिया एवं उनको कार्य से हटाया तथा मेट को कड़े निर्देष दिए कि यदि किसी श्रमिक की एवजी में किसी अन्य को कार्य पर लगाया तो मेट को हटाने की कार्यवाही कर दी जाएगी।

उन्होंने सार्वजनिक नाडी खुदाई कार्य मौढ़ा का भी निरीक्षण किया। जहां 59 श्रमिकों में से 28 श्रमिक कार्य स्थल पर उपस्थित पाए गए। यहां मेट को निर्देष दिए कि वे मेडिकल किट कार्य स्थल पर रखें। यहां श्रमिकों से भुगतान की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उन्हें समय पर मजदूरी का भुगतान मिल रहा हैं। उन्होंने नाडी खुदाई कार्य बोगनियाई का भी निरीक्षण किया जहां 81 श्रमिकों में से 50 श्रमिक उपस्थित पाए गए। यहां पर मेडिकल किट भी उपलब्ध था एवं छाया-पानी की भी व्यवस्था सहीं थी एवं भुगतान पोस्ट आॅफिस से समय पर कराने के निर्देष दिए। उन्होंने फतेहगढ़ में नाडी खुदाई कार्य लोरडीसर का भी निरीक्षण किया यहां 59 में से 28 श्रमिक उपस्थित पाए गये। भ्रमण के समय विकास अधिकारी सम समिति लादूराम विष्नोई ,जे.टी.ए.योगेश प्रजापत ,लक्ष्मीनारायण ,नरेश सुथार एवं कमलेश प्रसाद साथ में थे।

उप स्वास्थ्य केन्द्र कपूरिया की देखी व्यवस्थाएँ

जिला कलक्टर मीना ने अपने भ्रमण के दौरान ग्रामपंचायत कपूरिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया एवं निःशुल्क दवाईयों की जानकारी ली एवं उन्होंने स्वयं ने भी उपलब्ध दवाईयों को देखा। उन्होंने ए.एन.एम. मंगलीदेवी से प्रतिदिन के आउटडौर की जानकारी ली एवं यहां हो रही डिलीवरी की भी जानकारी ली। जिला कलक्टर ने ए.एन.एम को निर्देष दिए कि वे अवधिपार दवाईयां किसी भी सूरत में नहीं रखें। उन्होंने यह भी निर्देष दिए कि उनके क्षेत्र में कोई भी झौलाछाप डाॅक्टर लोगों का उपचार करता हो उसकी सूचना तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को देवें ताकि समय रहते उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जा सकें।

मोढ़ा पम्पिंग स्टेशन का किया अवलोकन

जिला कलक्टर मीना ने अपने भ्रमण के दौरान जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेषन मोढ़ा का भी निरीक्षण किया एवं पंप मास्टर से इस पंपिंग स्टेशन से किन-किन गांवों में हो रही पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने वहां पर चल रही मोटरों को भी देखा एवं पंपों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने पंपिंग स्टेषन पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सुचारु रुप से पेयजल आपूर्ति करके लोगों को गर्मी में पीने का पानी समय पर उपलब्ध करावें।

No comments:

Post a Comment