Friday, 6 March 2015

सोशल मीडिया पर छाई होली की मस्ती

यूजर परिचितों को राधा-कृष्ण और रंगों तक के भेज रहे हैं संदेश 


जैसलमेर / होली का उल्लास और उमंग सोशल मीडिया पर युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। होली का दहन से लेकर धुंलडी तक के संदेश फेसबुक वॉटस एप पर इस कदर छाए हुए है। हर यूजर्स अपने मित्र से लेकर रिश्तेदार अपरिचितों को राधा कृष्ण से लेकर विभिन्न रंगों तक के बधाई संदेश भेजकर शुभकामना दे रहा है।

इस बार रंगों के पर्व होली पर गांव से लेकर शहर तक के मोबाइल युजर्स द्वारा जमकर वॉटस-अॅप, फेसबुक, ट्विटर अन्य साइट्स का प्रयोग एक-दूसरे को होली की शुभकामना देने के लिए किया। यहीं नहीं कुछ युवाओं द्वारा डिजाइन संदेश भेजे जा रहे थे। वहीं काफी संख्या में स्वयं के फोटो के संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी गई। फेसबुक पर जारी संदेशों को लाइक करके कामेंट किया गया। हर दोस्त रिश्तेदार के पास त्यौहार के दिन पहुंच पाना संभव नहीं होता है। ऐसे में मात्र 100 रुपए के इंटरनेट पैक में मित्रों रिश्तेदारों के अलावा अपरिचितों को बधाई देना आसान होने के साथ सस्ता भी पड़ता है।

No comments:

Post a Comment