Friday, 6 March 2015

भगवान श्रीकृष्ण हुए वायरल

होली को भगवान श्री कृष्ण का पसंदीदा पर्व के रुप में भी माना जाता है। इसी को ध्यान में रखकर इंटरनेट उपभोक्ताओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण, राधा गोपियों द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगाती डिजाइन फोटो जमकर एक-दूसरे के पास संदेश के तौर पर भेजी गई। कुछ युवाओं द्वारा तो मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार, वृंदाबन की सुगंध, बरसाने की फुहार, राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,मुबारक हो आपको होली का त्यौहार आदि स्लोगन लिखकर भेजे गए। वहीं कुछ युवाओं द्वारा होलिका दहन में घी, कपूर, इलायची, लोंग सुपारी आदि डालने का आग्रह किया गया। इसके पीछे उनका पर्यावरण शुद्धि का तर्क था।

No comments:

Post a Comment