Wednesday, 8 April 2015

सामाजिक अंकेक्षण के लिए हर ब्लाॅक की 2 ग्राम पंचायतों का लाॅटरी से होगा चयन

लाॅटरी शुक्रवार को निकाली जाएगी

   
जैसलमेर / ग्रामीण विकास भारत सरकार के निर्देशों की पालना में सामाजिक अंकेक्षण अभियान के अंतर्गत वर्ष 2014-15 के लिए प्रत्येक पंचायत समिति से 2-2 ग्राम पंचायतों का लाॅटरी प्रक्रिया से चयन किया जाना है। इसके लिए जिला कलक्टर एन.एल. मीना की अध्यक्षता में 10 अप्रैल, शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लाॅटरी निकाली जाएगी।
   
जिला कलक्टर मीना ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ब्लाॅक की चयनित 2 ग्राम पंचायतों में वितीय वर्ष 2014-15 में महात्मा गांधी नरेगा एवं इन्दिरा आवास योजना के कराए गए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टैªट सभागार में 10 अप्रैल को अपरान्ह 4 बजे सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों एवं आमजन के समक्ष प्रत्येक ब्लाॅक की 2 ग्राम पंचायत का चयन लाॅटरी प्रक्रिया से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर ग्राम व ब्लाॅक संसाधन व्यक्तियों का प्रशिक्षण 22 से 24 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण में अंकेक्षण दल कार्यों एवं रिकाॅर्ड का सामाजिक अंकेक्षण की जानकारी प्रदान की जाएगी। सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया 1 से 15 मई की अवधि में संपन्न कराई जाकर ग्राम सभाओं का आयोजन संबंधित ग्राम पंचायत पर किया जाएगा।
   
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में इन योजनाओं के अंतर्गत करवाए गए कार्यों के समस्त रिकाॅर्ड एवं पत्रावलियों की जांच की जावेंगी तथा मौके व रिकाॅर्ड के अनुसार जांच निष्कर्ष अभिलेख करते हुए अंकेक्षण रिपोर्ट तैयार की जाकर आयोजित ग्राम सभा में पढकर सुनाई जाएगी। इस विशेष ग्राम सभा की विडियोग्राफी की जाएगी। ग्राम सभा सदस्यों की प्रक्रिया, शिकायतें एवं आपतियों को सम्मिलित करते हुए निष्कर्ष को ग्राम सभा की कार्यवाहीं विवरण में ग्राम सेवक पदेन सचिव द्वारा अभिलेख किया जाएगा। पारदर्शी एवं प्रभावी सामाजिक अंकेक्षण कार्यवाहीं तथा ग्राम सभाओं के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत के आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


No comments:

Post a Comment