Thursday, 23 April 2015

भामाशाह योजनान्तर्गत बीपीएल परिवारों द्वारा सभी सदस्यगणों का नामांकन 31 मई तक करवाने पर महिला मुखिया के बैंक में खाते 2 हजार रूपये जमा कराए जाएंगे

जैसलमेर। जिले में भामाशाह योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों द्वारा सभी सदस्यों का नामांकन आगामी 31 मई 2015 तक करवाने पर महिला मुखिया के बैंक खाते में 2 हजार रूपये तक की राशि जमा कराई जाएगी।
   
जिला भामाशाह प्रबंधक एवं जिला कलक्टर जैसलमेर मीना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार भामाषाह योजना में नामांकन करवाने की व्यवस्था नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर निःश्‍ाुल्क उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस ई-मित्र के माध्यम से परिवार का नया भामाशाह नामांकन, नये सदस्य का नाम जुडवाना, परिवार या परिवार के सदस्यगण से संबंधित सूचनाओं में आवष्यक सुधार करवाना इत्यादि भामाशाह सुविधाएं सुलभ करवाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment