कार्य तीव्र गति से कराने के दिए कडे निर्देश
जैसलमेर / आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक नवीन महाजन (आई.ए.एस.)ने शुक्रवार को जिला कलक्टर एन.एल. मीना के साथ आरयूआईडीपी के तहत चल रहे सीवरेज कार्याें, सीवरेज ट्रीटमेंण्ट प्लाण्ट, सीवरेज पम्पिंग स्टेशन, सीवरेज लाईन ट्रैन्च कार्याें का बारीकी से निरीक्षण किया । संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को कार्याें को तीव्र गति से कराने के निर्देश दिए ।
परियोजना निदेशक महाजन ने बहुयातायात सड़क हनुमान चौराहा पर चल रहें सीवरेज कार्य को मई माह के अंत तक पूर्ण कराने,जीएडी काॅलोनी बाड़मेर रोड पर चल रहें सीवरेज कार्य, रेल्वे स्टेशन क्रोसिंग के पास रेल की पटरी के नीचे से निकाले जाने वाले पाईप लाईन टेन्चलेस सीविर लाईन का कार्य 15 मई तक पूरा करने, सीवरेज ट्रिटमेण्ट प्लाण्ट पर चल रहे पम्पिंग स्टेशन एवं अन्य विकास कार्यों का के अन्तर्गत सीवरेज ट्रिटमेण्ट प्लाण्ट को 31 मई तक चालू करने के निर्देश दिए । उन्होंने गांधी काॅलोनी में चल रहे सीवरेज पम्पिंग स्टेशन कार्य का भी अवलोकन कर जिला कलक्टर को अतिशीघ्र विधुत कनेक्शन कराने की कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए ।
महाजन एवं जिला कलक्टर ने सोनार दुर्ग में आरयूआईडीपी द्वारा कराए जा रहें सीवरेज कार्य का भी बारीकी से अवलोकन किया एवं अधिकारियों व ठेकेदार को इस महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल को ध्यान में रखते हुए पूरे दुर्ग में सीवरेज का कार्य सितम्बर माह तक पूरा कराने के निर्देश दिए ताकि यहां पर्यटन सीजन में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पडे। अधिशाषी अभियंता महेन्द्रसिंह पंवार को दुर्ग में चल रहें कार्य की प्रतिदिन माॅनिटरिंग करके इस कार्य को युद्व स्तर से कराने की कार्यवाहीं करने के निर्देश देते हुए यह भी हिदायत दी कि इस कार्य में किसी प्रकार की देरी हुई तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने साथ आए विशेषज्ञ अभियंताओं को भी सीवरेज सिस्टम के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ।
जिला कलक्टर मीना ने परियोजना निदेशक महाजन को बताया कि आरयूआईडीपी द्वारा कराए जा रहे कार्य धीमी गति से हो रहे है जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड रहीं है। उन्होंने ठेकेदारों को पाबंद कर सभी कार्यों को तीव्र गति से कराने की आवश्यकता जताई। अधिशाषी अभियंता महेन्द्रसिंह पंवार ने परियोजना निदेशक को जैसलमेर शहर में चल रहें सीवरेज एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं विश्वास दिलाया कि सभी कार्याें को तीव्र गति से कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आरयूआईडीपी के विशेषज्ञ भी साथ में थे।
No comments:
Post a Comment