Thursday, 23 April 2015

जन्म-मृत्यु की बकाया सूचना नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई

पंचायत समिति सम के ग्राम सेवकों को दिनांक 28.04.2015 तक मार्च 2015 की जन्म-मृत्यु की बकाया सूचना कार्यालय ब्लाॅक सांख्यिकी, पंचायत समिति सम में जमा करवाने के निर्देश दिये गये है।

पंचायत समिति सम के विकास अधिकारी लादूराम विश्‍नोई ने बताया कि ग्राम पंचायत राघवा, सोनू, दामोदरा, कन्नोई, हरनाउ, पोछीना, दव, रासला, नरसिंगो की ढाणी, छतागंढ़, सत्तो, तेजरावा, चेलक, रामा, सांगड़ व देवड़ा की जन्म-मृत्यु की सूचना कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है। उन्होने बताया कि ग्राम सेवक संबंधित ग्राम पंचायत की सूचना अतिशीघ्र कार्यालय में जमा करवायें। अन्यथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment