Friday, 24 April 2015

जिले में माह अप्रैल से जून तक के लिए कैरोसिन का आबंटन प्राप्त

जैसलमेर ।  जिला रसद अधिकारी गौतमचंद जैन ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह अप्रैल से जून तक के लिए प्रतिमाह 468 के.एल. केरोसिन तैल का आवंटन जिले को प्राप्त हुआ है। उन्होंने महाप्रबंधक जैसलमेर उपभोक्ता होलसेल भण्डार एवं मैसर्स जय लटियाल एजेन्सी को निर्देषित किया है कि वे इस केरोसिन को जिले के उचित मूल्य दुकानदारों को उपलब्ध कराना सुनिष्चित करेंगे। उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देषित किया है कि वे प्राप्त केरोसिन तैल का पात्र लोगों को प्रति राषनकार्ड पर नियमानुसार तेल का वितरण करेंगे।

No comments:

Post a Comment