Friday, 24 April 2015

सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करावें - जिला कलक्टर

नहर परियोजना के सरकारी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले लोगों से मकान खाली करवावें

समिति की बैठक में 14 प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा


जैसलमेर । जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से निस्तारित करके संबंधित परिवादी को समय पर राहत पहुंचावें। उन्होंने अधिषाषी अभियंता इगानप को निर्देष दिए कि नहर परियोजना की काॅलोनी में अवैध रूप से रहने वाले लोगों से तत्काल मकान खाली करवावें। उन्होंने निर्देष दिए कि जो कर्मचारी छः माह से अधिक समय से सेवानिवृत हो चुके है एवं वे सरकारी आवास में रह रहें तो उनको भी मकान खाली कराने की व्यवस्था करें एवं साथ ही मृत कर्मचारी के आश्रित रह रहें है तो उनके प्रकरण शीघ्र ही निस्तारण कर उन्हें नियमानुसार मकान आवंटन की कार्यवाहीं करावें। उन्होंने अवैध रूप से बिजली कनेक्षन लेने वालो के कनेक्षन भी काटने के निर्देश दिए।

खाली मकानों को जीएडी में हस्तान्तरित कराने की अनुमति प्राप्त करें

जिला कलक्टर मीना ने शुक्रवार को कलेक्टैªट सभागार में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक में यह निर्देष दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, उपखंड अधिकारी डाॅ. जी.आर. वैष्णव, तहसीलदार पीतांबर राठी के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिला कलक्टर ने अधिषाषी अभियंता इगानप को निर्देष दिए कि नहर काॅलोनी में जो मकान खाली पडे है उसके संबंध में उच्च अधिकारियों को उनकी तरफ से शासकीय पत्र प्रेषित करावें कि वे इन मकानों को जीएडी में हस्तांतरित करावें ताकि इन मकानों को भी राजकीय कर्मचारियों को आबंटित किए जा सकें।

अनुकम्पा नौकरी दिलाने की कार्यवाहीं करावें

जिला कलक्टर ने बैठक में समिति में दर्ज 14 प्रकरणों का एक-एक करके विस्तार से समीक्षा की एवं विभागीय स्तर पर इसमें क्या कार्यवाहीं की गई है उसकी भी समीक्षा की। उन्होंने परिवादी राजाराम के आम रास्ते को खुलवाने के संबंध में विकास अधिकारी को निर्देष दिए कि वे कोर्ट में इस्तगाषा पेष करके पट्टे निरस्त की कार्यवाहीं करावें। उन्होंने परिवादी श्रीमती छगु देवी पत्नी स्व. नेमाराम के मामले में अधिषाषी अभियंता जलदाय को निर्देष दिए किवे मुख्य अभियंता से इस मामलें में सात दिवस में कार्यवाहीं कराकर परिवादी को अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने की कार्यवाहीं सुनिष्चित करें।

अतिक्रमण हटावें 

उन्होंने परिवादी श्रीमती सुलोचना अध्यापिका के मामलें में अवर जिला षिक्षा अधिकारी को निर्देष दिए कि वे श्रीमती तरूणा चैहान जिसने सही ढंग से चार्ज नहीं लिया है उसके खिलाफ कार्यवाहीं करावें एवं जो केष बुक एवं चैक बुक गायब है उसके मामले में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करावें। उन्होंने परिवादी ईसराराम के अमरसागर में धार्मिक स्थल पर किए गए अतिक्रमण के मामले में तहसीलदार जैसलमेर को निर्देष दिए कि वे अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाहीं कर दें।

तथ्यात्मक रिपोर्ट पेष के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने नगरपरिषद के प्रकरणों के मामले में निकाय के अधिकारी को कडे निर्देष दिए कि वे आगामी बैठक में प्रत्येक प्रकरण में पूर्ण विवरण सहित सूचना प्रस्तुत करें। उन्होंने जिला रसद अधिकारी को निर्देष दिए कि वे खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पंजीकृत परिवार है उनका सत्यापन कार्य प्राथमिकता से करावें वहीं बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अन्त्योदय के परिवार जो ए कैटेगरी में है उनको समय पर राषन सामग्री मिले यह भी सुनिष्चित करें वहीं कैरोसिन वितरण की जांच भी कराने के निर्देष दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धानिया ने बैठक में बताया कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी हुई है। जिला कलक्टर ने महानरेगा योजनान्तर्गत जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में अब तक कितनी एफआईआर दर्ज हुई है उसकी सूचना जिला परिषद से मंगाने के निर्देश दिए।

ये थे उपस्थित

बैठक में अधिशाषी अभियंता विधुत एन.के. जोषी, इगानप रंजन कुमार कंसारा, जलदाय आर.के. शर्मा, जिला रसद अधिकारी गौतमचंद जैन, अवर जिला षिक्षा अधिकारी देवकिषन चारण, आरसीएचओं डाॅ. आर.पी. गर्ग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment