जैसलमेर। जैसलमेर में इन दिनो मोटरसाईकिल चोर गिरोह पुन सक्रिय है। विगत तीन दिनो में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाईकिल चोरी हो रही है इसी कड़ी में बीती रात माहेश्वरी बेरा पर आयोजित एक विवाह समारोह में शरीक हुए मुकेश पुरोहित निवासी डिब्बा पाड़ा की मोटर साईकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स चोरी हो गई जिसकी रिपोर्ट पुरोहित के द्वारा जैसलमेर कोतवाली में करवाई गई है। जानकारी के अनुसार मुकेश पुरोहित गुरूवार को अपने परिचित की शादी में माहेश्वरी बेरा के बाहर अपनी मोटरसाईकिल खड़ी कर अंदर गये जब कार्यक्रम से बाहर वापिस आये तो उनकी मोटर साईकिल आरजे 15 एसबी 2129 सीडी डीलक्स नही देखी जिस पर शुकवार को इसकी रिपोर्ट दर्ज करवायी।
No comments:
Post a Comment