Monday, 27 April 2015

शिक्षा विभाग की नीतियों के विरोध में उतरा आरएसएस से जुड़ा शिक्षक संगठन

जयपुर। शिक्षा विभाग की शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने सोमवार से प्रदेशभर में आंदोलन की शुरुआत कर दी। पहले दिन सभी जिलों में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। इस संगठन को आरएसएस का नजदीकी शिक्षक संगठन माना जाता है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में इस संगठन के शिक्षा विभाग की नीतियों के विरोध में आंदोलन प्रारंभ करना शिक्षकों के बीच खासा चर्चा का विषय है। जयपुर में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। इसमें जिले के बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि विभाग ने स्कूलों का समय बढ़ा दिया है जो प्रदेश की भौगोलिक स्थित के लिहाज से उचित नहीं है। साथ ही स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं की कमी है। ऐसे में विभाग को समय बढ़ोतरी का आदेश वापस लेना चाहिए। साथ ही शिक्षकों की वेतन विसंगत दूर करने की जरूरत है।
Sorce : DB

No comments:

Post a Comment