Thursday, 23 April 2015

इन्दिरा गांधी नहर के क्लोजर के दौरान पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने बाबत राउण्ड दी क्लोक नियंत्रण कक्ष की स्थापना

जैसलमेर।  जिला कलक्टर जैसलमेर एन.एल. मीना ने अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जैसलमेर को एक पत्र प्रेषित कर निर्देषित किया है  िकवे इंदिरा गांधी नहर के 23 अप्रैल से 10 मई तक क्लोजर के दौरान नहर पर आधारित ग्रामों एवं जैसलमेर व पोकरण शहर में सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए पानी के पर्याप्त मात्रा में भण्डारण डिग्गियों एवं जलाषय आदि में करने के निर्देष पूर्व में प्रदान किए जा चुके है।

जिला कलक्टर मीना ने इस क्लोजर के दौरान पेयजल की आवष्यक आपूर्ति नहीं होने पर आमजन द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली षिकायतों के निस्तारण के लिए राउण्ड दी क्लोक एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना तत्काल प्रभाव से करने के निर्देष प्रदान किए है। इस नियंत्रण कक्ष में जलदाय विभाग एवं इन्दिरा गांधी नहर विभाग के अभियंतागण परस्पर समन्वय बनाए रखते हुए संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर पेयजल व्यवस्था की सुचारू आपूर्ति के लिए दूरभाष पर प्राप्त होने वाले संदेष एवं आमजन द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रार्थना पत्रों की अपेक्षित कार्यवाहीं करते हुए पेयजल समस्या का निराकरण करवाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इस नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष नंबर एवं जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी उनके भी मोबाईल एवं दूरभाष नंबर का उल्लेख आवष्यक रूप से किया जाना सुनिष्चित करेंगे।






No comments:

Post a Comment