Thursday, 2 April 2015

सेना के काफिले पर हमला, तीन जवान शहीद

ईटानगर / अरूणाचल प्रदेश के तिराप जिले में उग्रवादी संगठन नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन) के संदिग्ध सदस्यों ने गुरूवार को सुबह राजपूत रेजीमेंट के जवानों के काफिले पर हमला किया,जिसमें तीन जवान शहीद हो गए और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईटानगर से लगभग 530 किलोमीटर पूर्व में स्थित खोनसा से लोंगङ्क्षडग जाते समय ओल्ड टुपी गांव के पास सशस्त्र उग्रवादियों ने सुबह साढ़े आठ बजे जवानों के काफिले पर हमला कर दिया। ये जवान चार वाहनों पर सवार थे। ओल्ड टुपी गांव जिल मुख्यालय खोनसा से लगभग 20 किलोमीटर दूर है।

तिराप जिले के उपायुक्त कमलेश जोशी ने बताया कि ये जवान असम के लेखापानी से लोंगङ्क्षडग के लिए एक दिन पहले रवाना हुए थे। उन्होंने बुधवार रात खोनसा में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद सुबह आठ बजे वे वहां से रवाना हो गए लेकिन आधे घंटे बाद ही उन पर हमला हो गया। चार वाहनों में से सबसे अधिक क्षति चौथे वाहन को हुई।इसी वाहन पर सवार जवान मारे गए।

No comments:

Post a Comment