Friday, 17 April 2015

बाल विवाह पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए तहसील कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना

जैसलमेर / जिला कलक्टर के निर्देषानुसार उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर डाॅ. जी.आर. वैष्णव ने एक आदेष जारी कर आगामी अक्षय तृतीय पर होने वाले बाल विवाह पर अंकुष लगाए जाने को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तहसील कार्यालय जैसलमेर में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02992-252421 हैं।

उपखण्ड अधिकारी वैष्णव द्वारा जारी किए गए आदेष के अनुसार इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार जैसलमेर को नियुक्त किया गया। आदेष के अनुसार तहसीलदार जैसलमेर को निर्देष दिए कि वे इस नियंत्रण कक्ष में 19 अप्रैल से 01 मई तक कार्मिकों की नियुक्ति करवा दें।

No comments:

Post a Comment