जैसलमेर । जिला न्यायालय में आज बैंकों के ऋण वसूली प्रकरणों के लिए जिला न्यायाधीश ओमप्रकाश सींवर की अध्यक्षता में लोक अदालत आयोजित की गयी। लोक अदालत में न्यायालय में वाद दायर करने से पूर्व प्री-लिटिगेशन स्टेज पर मामलो के निस्तारण के लिए बैंको के वसूली सम्बन्धी 46 प्रकरण रखे गये।
लोेक अदालत में बैंक ऑफ बडौदा, खुहडी शाखा के 05 प्रकरण निपटाये गये। निपटाये गये प्रकरणो में बैंक के शाखा प्रबंधक सुभाष चौधरी ने ऋणियो को ऋण राशि व ब्याज में अधिकतम छूट प्रदान करते हुए मामले निपटाये। बैंक ने ऋणी मोहनराम की बकाया राशि 42161 में समझौता 20000, मुल्तान सिंह की बकाया राशि 27900 में समझौता 23000, दीनाराम की बकाया राशि 54627 में समझौता 28000 व इसी प्रकार ऋणी रमजान खां की बकाया राशि 45076 में समझौता 27749 में किया व शेष राशि ऋणियों की कमजोर आर्थिक स्थिति व परिस्थितिजन्य कारणो को देखते हुये माफ कर अप्रार्थियों को राहत प्रदान की। लोक अदालत में सदस्य राणीदान सेवक अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता सांगीदान भाटिया ने उपस्थित होकर अपना सहयोग किया।

No comments:
Post a Comment