सभी प्रशासनिक तैयारियाँ पूर्ण, सोमवार को डाबला , रामदेवरा एवं रिवड़ी में लगेगा शिविर
ग्रामीणजन इसका उठाएं पूरा-पूरा लाभ
जैसलमेर। जिले में राजस्व लोक अदालत अभियान -2015 न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज सोमवार ,18 मई से होगा। जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि राजस्व लोक अदालत -2015 के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि सोमवार को उपखण्ड जैसलमेर क्षेत्र के ग्रामपंचायत भू में लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा जिसमें ग्रामपंचायत डाबला भी शामिल हैं। इसी प्रकार पोकरण उपखण्ड क्षेत्र में ग्रामपंचायत रामदेवरा तथा उपखण्ड फतेहगढ़ क्षेत्र में ग्रामपंचायत रिवड़ी में राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन रखा गया है।
जिला कलक्टर शर्मा ने संबंधित ग्रामपंचायत क्षेत्र के सभी ग्रामीणजनों से विशेष आग्रह किया हैं कि वे नियत की गई तिथियों में लगने वाले इन राजस्व शिविरों में अधिकाधिक संख्या मेें पहुंच कर अपने बकाया पड़े राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करवावें एवं आयोजित किए जाने वाले राजस्व शिविरों का पूरा-पूरा लाभ उठाएँ।
No comments:
Post a Comment