जैसलमेर । जैसलमेर शहर में आरयुआईडीपी के परियोजनान्तर्गत हुए विकास कार्याे की जानकारी देने के लिए नगरपरिषद के पार्षदों, परियोजना से संबंधित अधिकारियों की एक बैठक नगरपरिषद सभागार मे सभापति कविता खत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
परियोजना के प्रभारी महेन्द्रसिंह पंवार ने पावर पाईट प्रजेटेंशन के द्वारा विभिन्न कार्याे की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक शहर में तीन ओवर हैड टैंक मोहनगढ पंपिंग स्टेषन से जैसलमेर तक पानी की पाइप लाइन के साथ -साथ सीवरेज एवं वाटर सप्लाई लाइन बिछायी गयी है। सीवरेज ट्रीटमेट प्लांट बनकर तैयार हो गया है। जिसे जून के अंत तक चालु कर दिया जायेगा। सीवेरज प्रणाली के अंतर्गत एयर फोर्स चैराहे पर कार्य प्रगति पर है। रेलवे टैªक के नीचे से सीवरेज का काम पूरा होने के बाद मुख्य सीवरेज प्रणाली चालु कर दी जायेगी। उन्होने नगर परिषद के पार्षदो से आग्रह किया कि विभाग के द्वारा जलमीटर लगाये जाने का कार्य भी चल रहा है, उसके लिए वार्डवासियों को प्रेरित कर जलमीटर लगाने में सहयोग करावें।
नगरपषिद सभापति कविता खत्री ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेट प्रणाली प्रारम्भ होने से कृषि एवं बागवानी, पार्काे आदि के लिये शोधित जल का उपयोग किया जायेगा और सीवरेज लाइनों के प्रारंभ होने से शहर की सीवरेज समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद द्वारा शीघ्र ही कैम्प लगाकर शहर के कुछ क्षेत्रों में सीवरेज के लिए प्रोपर्टी कनेक्शन का कार्य प्रारभ किया जायेगा जिसमें सभी पार्षदों के सहयोग की आवश्यकता होगी।
उपसभापति रमेश जीनगर ने कहा कि जलमल निकासी के लिए सीवरेज प्रणाली के प्रारंभ होने से पर्यटन नगरी जैसलमेर के सौंदर्य में वृद्वि होगी । कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद देवकी राठौड़, नाथूराम भील, आनंद व्यास, पर्वतसिंह, भवानी सिंह, प्रताप चंद व्यास, ओम प्रकाश खत्री और सूरजपाल सिंह, कमल गाॅधी आदि के साथ रसदीप के इंजीनियर सुरेन्द्र चौधरी, संतोष सिन्हा, सुमेर सिंह आदि ने भाग लिया ।

No comments:
Post a Comment