जैसलमेर । आपके द्वार न्याय अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी द्वारा कलेक्टेट सभागार में शुक्रवार को ली गई बैठक में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि पेयजल की जिले में समस्या है जिसके लिए अधिकारी भ्रमण करके जहां भी समस्या हो वहां समय पर पेयजल आपूर्ति करने की व्यवस्था करें। उन्होंने मिड-डे-मील में भोजन पकाने वाली महिलाओं के मानदेय बढाने की भी आवश्यकता जताई।
पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने बैठक में अर्जना व फौजदारों की ढाणी में पानी की आपूर्ति कराने, विधुत पाॅलों की गुणवता की जांच कराने, नहर के पास बनी पषु खेलियों को पानी से भराने, नहर के खालों की मरम्मत महानरेगा में करवाने, माईनर एवं खालों के पास वन विभाग द्वारा किसानों के सहयोग से पौधारोपण कराने की आवश्यकता जताई।
No comments:
Post a Comment