जैसलमेर । राजस्व, उपनिवेशन, देवस्थान, पुनर्वास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जैसलमेर जिले के प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी ने जिले में 18 मई से आयोजित किए जा रहे राजस्व लोक अदालत अभियान - 2015 ‘‘न्याय आपके द्वार’’ कार्यक्रम के लिए जिला कलक्टर विष्वमोहन शर्मा के निर्देषों में जिला प्रषासन द्वारा तैयार की गई राजस्व लोक अदालत अभियान - 2015 जिला जैसलमेर पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिले के प्रभारी सचिव रजत कुमार मिश्र, जिला कलक्टर विष्वमोहन शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन, जिलाध्यक्ष भाजपा स्वरूपसिंह राठौड, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी के साथ ही जिलाधिकारीगण उपस्थित थें।
जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि जिला प्रषासन द्वारा प्रकाशित की गई यह पुस्तिका बहुत ही उपयोगी साबित होगी एवं इसमें संग्रहित की गई जानकारी भी लोक अदालत में काम आएगी।
No comments:
Post a Comment