Friday, 15 May 2015

प्रभारी म़त्री की बैठक में विधायक भाटी ने छोटी माईनर में पानी छोड़ने की मांग की

जैसलमेर । जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि नहर में जो पानी संग्रहित है एवं क्लोजर बंद के बाद शीघ्र ही पानी आ जाएगा इसलिए छोटे-छोटे माइनर में एक दो क्यूसेक पानी छोडने की कार्यवाही करें ताकि वहां के काश्तकारों एवं ग्रामवासियों को पीने का पानी मिलें। उन्होंने जिन पंचायतों में ओलावृष्टि हुई है उनमें भी पशु शिविर खोलने की बात कहीं एवं विधुत विभाग के अधिकारियों को निर्दश दिए कि वे आंधियों के कारण जहां भी विधुत व्यवधान होता है वहां तत्काल उसको दुरस्त करने की कार्यवाहीं करें ताकि पेयजल आपूर्ति प्रभावी न हों। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भी कहा कि वे राजस्व लोक अदालतों में अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचावें।


बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल ने जिले में महानरेगा के तहत चल रहें कार्यों, उन पर नियोजित श्रमिकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिले के प्रभारी सचिव रजत कुमार मिश्र, जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार, उपखंड अधिकारी डाॅ. जी.आर. वैष्णव, नरेन्द्रपालसिंह शेखावत, जयसिंह के साथ ही विभिन्न जिलाधिकारी, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन, जिलाध्यक्ष भाजपा स्वरूपसिंह राठौड, पूर्व विधायक सांगसिंह एवं समाजसेवी रावतमल सांवल भी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment