Thursday, 14 May 2015

जिले के प्रभारी मंत्री आज शुक्रवार को जैसलमेर दौरे पर

जिलाधिकारियों की बैठक लेंगे एवं राजस्व लोेक अदालत से संबंधित जिला स्तरीय पुस्तिका का विमोचन करेंगे

जैसलमेर ।  जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व, उपनिवेशन, पुनर्वास एवं देवस्थान विभाग अमराराम चौधरी 15 मई, शुक्रवार को जैसलमेर दौरे पर रहेंगे।

जिला कलक्टर विश्‍वमोहन शर्मा ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कलेक्टैªट सभागार में जिलाधिकारियों की बैठक लेंगे एवं राजस्व लोक अदालत अभियान-2015 की जिला स्तरीय पुस्तिका का विमोचन करेंगे। पुस्तिका विमोचन के अवसर पर जैसलमेर बाडमेर सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी, जोधपुर जैसलमेर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत, जिला प्रमुख जैसलमेर अंजना मेघवाल, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी एवं पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड के साथ ही तीनो समितियों के प्रधान भी उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment