Thursday, 14 May 2015

सुध लेने गए प्रभारी सचिव मिश्र को ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

सीमावर्ती क्षेत्रों में खारा पानी, बिना अध्यापक स्कूल , स्वास्थ्य सुविधाओं क ा अभाव


जैसलमेर । जिले के प्रभारी सचिव एवं शासन सचिव श्रम एवं नियोजन ने बुधवार को सायं सीमा से सटी ग्राम पंचायत धनाना के वासिंदो की सुध ली एवं उनकी समस्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों को इनके निराकरण के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव मिश्र को ग्रामीण आमदखां, सिद्विकखां ने बताया कि धनाना नलकूप में खारा पानी आ रहा है इसलिए नहर से मीठे पानी की आपूर्ति करावें। इस संबंध में प्रभारी सचिव ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तो बताया कि पानी खारा है, इस संबंध में उन्होंने आर.ओ. प्लांट की स्वीकृति बीएडीपी से कराने के निदेश दिए। मुहार में खोदे गए नलकूप में मीठा पानी निकला है वहां से भी पानी आपूर्ति का आग्रह किया। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बीएडीपी इसको विधुतीकरण कराने की बात कही। वहीं मूलाना नलकूप बीएडीपी में स्वीकृत है उसको खोदने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव मिश्र को ग्रामीणों ने बताया कि यहां पांचवी स्कूल है लेकिन अध्यापक यहां से चला गया है, बच्चों की पढाई खराब हो रही है। इस संबंध में प्रभारी सचिव ने विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जुलाई में सर्वप्रथम धनाना शिक्षक लगाने की व्यवस्था करावें। उन्होंने ग्रामीणों को अपने बेटे-बेटियों को पढाने की बात कहीं।

रात्रि चौपाल में धनाना वासिंदों ने बताया कि इस दूरस्थ क्षेत्र में एएनएम की व्यवस्था नही है, जिससे छोटी-मोटी बीमारी के लिए सम ही जाना पडता है एवं यहां गर्मी में सर्प दंश की घटनाएं ज्यादा होती है। इस संबंध में प्रभारी सचिव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिमाह 5 व 20 तारीख को मोबाईल चिकित्सा टीम भेजकर ग्रामीणों के उपचार की समुचित व्यवस्था करावें व साथ पशु चिकित्सा कैंप भी लगावें।

प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों से महानरेगा में रोजगार मिलने की जानकारी ली तो बताया कि उन्हें रोजगार मिल रहा है। ग्रामसेवक ने बताया कि    पंचायत में मनरेगा कार्यो पर 500 श्रमिक कार्यरत है एवं 30 अप्रैल तक का भुगतान भी मिल गया है। प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों को स्वच्छता कार्यक्रम के   अंतर्गत घरों में शौचालय बनाकर उसका उपयोग लेने की बात कही।

सामान्य आवंटन का आग्रह किया

ग्रामीणों ने बताया कि सामान्य आवंटन के लिए बहुत पहले आवेदन कर रखा है लेकिन अभी आवंटन नही है। इस संबंध में पटवारी उप निवेशन ने बताया कि इस क्षेत्र में 49 चक है, जिसमें से 27 चक में आवंटन हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन साल में खेती के लिए नहर में भी पानी नही आ रहा है। प्रभारी सचिव ने उपनिवेशन एवं नहर विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इसमें से आवश्यक कार्यवाहीं कराई जाएगी।
   
पशु शिविर में कम पशु मिले

प्रभारी सचिव ने धनाना में चल रहे पशुु शिविर का निरीक्षण किया एवं मौके पर स्वीकृत संख्या से कम पशुु थे, इस संबंध में सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए व हिदायत दी कि शिविर सही नही चलाया तो बंद करवा दिया जाएगा।
 
गांगा में आया मीठा पानी

प्रभारी सचिव मिश्र ने गांव गांगा में भी रात्रि चौपाल की एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने यहां भी ग्रामीणों से पानी, बिजली, चिकित्सा के साथ पटवारी, ग्रामसेवक आते है या नहीं इसकी भी ग्रामीणों से जानकारी ली। सहायक अभियंता जलदाय ने बताया कि नहर के मीठे पानी की आपूर्ति आज    गांगा में कर दी है। इसके लिए ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की एवं बताया कि अब खारा पानी पीने से निजात मिलेगा।

ग्रामीण जानब खां एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि डीएनपी क्षेत्र होने से उन्हें पूर्व में आवंटित भूमि की खातेदारी भी नही मिल रही है वहीं अन्य विकास कार्य में भी बाधा आ रही है। प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वे इस संबंध में राज्य सरकार स्तर से कार्यवाहीं करवाएंगे। प्रभारी सचिव ने विकास अधिकारी विष्श्रोई को निर्देश दिए कि वे मनरेगा में गांगा के कार्य चालू कर जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध करावें। ग्रामीणों ने प्राथमिकविधालय में शिक्षक नही होने की बात कहीं तो प्रभारी सचिव ने यहां भी 1 जुलाई से शिक्षक लगाने के निर्देश दिए। 18 मई से राजस्व लोक अदालत प्रारंभ हो रही है, इससे जब उनके पंचायत में लोक अदालत शिविर लगे तो वहां सहमति से बटवारे करावें एवं अन्य लंबित राजस्व कार्यो का निवारण भी करावें। ग्रामीणों ने गांव की आबादी प्रस्ताव बढाने, कमाल की ढाणी में बिजली कनेक्शन दिलाने, सगरों की बस्ती से मलवो की बस्ती तक सडक डामरीकरण करवाने, कलस्टर सचिव गावं का लगाने की बात कही। चौपाल में एडोप्टर एवं उपनिवेशन महिला एवं बाल विकास शोभा चारण ने राजस्थान संपर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों की जानकारी भी दी एवं उसका सत्यापन भी किया। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा।

प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों को श्रम विभाग द्वारा कामगारों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी एवं विकास     अधिक ारी को निर्देश दिए कि वे ग्रामसेवक को पाबंद कर यहां जितने भी कामगार है उनके कार्ड बनावें ताकि वे इन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

प्रभारी सचिव की ग्राम पंचायत धनाना व गांगा की रात्रि चौपाल के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार, उपखंड अधिकारी डॉ. जी.आर. वैष्णव, तहसीलदार पीतांबर राठी, अधीक्षण अभियंता जलदाय ओ.पी. व्यास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर. नायक, जिला रसद अधिकारी गौतमचंद जैन, अधिशाषी अभियंता विधुत जी.आर. गर्ग, विकास अधिकारी लादूराम विश्रोई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment