Friday, 8 May 2015

जिले में प्रथम चरण का विशेष सामाजिक अंकेक्षण सम्पन्न

जैसलमेर । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजनान्तर्गत जिले की प्रथम चरण की चयनित ग्राम पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रथम चरण की चयनित ग्राम पंचायतें अजासर, लौहारकी व डेढ़ा में ब्लाॅक व ग्राम संसाधन व्यक्तियों द्वारा सामाजिक अंकेक्षण का कार्य 01 मई, 2015 से शुरू किया गया जिनमें से लौहारकी व अजासर ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन 06 मई व डेढ़ा ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन 06 मई व डेढ़ा ग्राम पंचायत में 07 मई को ग्राम सभा का आयोजन किया गया था।

पंचायत समिति सांकड़ा की ग्राम पंचायत लौहारकी में विषेष सामाजिक अंकेक्षण की ग्राम सभा का आयोजन विष्वमोहन शर्मा, जिला कलक्टर, बलदेवसिंह उज्जवल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी पोकरण, नाॅडल अधिकारी सामाजिक अंकेक्षण, विकास अधिकारी पंचायत समिति सांकड़ा की उपस्थिति में किया गया था। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता आम्बसिंह राजपुरोहित भी मौजूद थे। सामाजिक अंकेक्षण की अवधि में किये गये कार्याें का सामाजिक अंकेक्षण की अवधि में किये गये कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा ग्राम सभाओं में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिस पर ग्राम सभा में उपस्थित जनों ने अपनी प्रतिक्रियाएं रखी जिन्हे ग्राम पंचायत की कार्यवाही में दर्ज किया गया। सामाजिक अंकेक्षण अवधि में सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा डाॅर-टू-डाॅर लोगों से सम्पर्क करते हुए सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा 01 अप्रैल, 2014 से 31 मार्च, 2015 तक की अवधि में हुए कार्याें का भौतिक सत्यापन किया गया तथा तकनीकी अधिकारियों के साथ कार्याें की पैमाईष भी की।

विशेष ग्राम सभा में लोगों द्वारा प्रपत्र - 6 भरकर कार्याें के लिये आवेदन किये तथा जाॅब कार्ड के लिए भी लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किये। ग्राम सभा के दौरान ग्राम पंचायत डेढ़ा में 66 ग्राम पंचायत, लौहारकी में 40 व ग्राम पंचायत अजासर 150 प्रपत्र-6 के आवेदन प्राप्त हुए।

दिनांक 08 मई को दूसरे चरण की ग्राम पंचायतों के सामाजिक अंकेक्षण हेतु ब्लाॅक व ग्राम संसाधन व्यक्तियों का प्रषिक्षण अटल सेवा केन्द्र में सम्पन्न करवाया गया। जहां पर सुषील कुमार भाटिया, नोडल अधिकारी सामाजिक अंकेक्षण, कासम खान चानिया जिला संसाधन व्यक्ति व सामाजिक कार्यकर्ता आम्बसिंह राजपुरोहित द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


No comments:

Post a Comment