Thursday, 14 May 2015

अस्पताल में ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, खरीदकर लाते हैं पानी



गर्मी के तेवर  तीखे, अस्पतालों  में  नहीं पेयजल के पर्याप्त संसाधन



जैसलमेर । जिले में गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ ही जिला अस्पताल में भी ठंडे पेयजल का संकट है। ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था के अभाव में मरीजों परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों के लिए लगाया गया वाटर कूलर आरओ खराब है।  अस्पताल में पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था कराने के लिए पीएमओ भी रूचि नहीं ले रहा है

जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन दो सौ से अधिक आउटडोर रहता है। जिसके लिए कम से कम ८०० लीटर पेयजल की आवश्यकता होती है। लेकिन रोगियो के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। काफ ी समय पहले एक आरओ  अक्सर खराब रहता था लेकिन अब तो वह भी नहीं दिखाई दे रहा है।  टंकी छत पर रखी हुई है, जिसमें धूप की वजह से पानी गर्म रहता है। रोगियों को मजबूरी में गर्म पानी पीना पड़ रहा है। अस्पताल में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, अस्पताल में कोई प्याऊ नहीं है। मरीज भी पानी के लिए इधर- उधर भटकते रहते हैं। अधिक गर्मी होने के कारण बोतल का पानी भी जल्दी खत्म हो जाता है। फिर पानी के लिए गांव में घरों से पानी मांगना पड़ता है या फिर बाजार से खरीदना पड़ता है।











No comments:

Post a Comment