Tuesday, 5 May 2015

साक्षरता केन्द्रों के रिक्त प्रेरक पदो पर चयन के निर्देश

जैसलमेर ।  साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संचालित ग्राम पंचायत लोक षिक्षा केन्द्रो के रिक्त साक्षरता पदो पर योग्य आषार्थी के चयन के लिए निर्देषित किया गया।
जिला साक्षरता एवं सतत षिक्षा अधिकारी राजकुमार विष्नोई ने समस्त विकास अधिकारियों को रिक्त साक्षरता प्रेरक पदो पर चयन निर्देषानुसार चयन किये जाने के लिए निर्देषित किया है नवीन अनुबंध किये जाने के उपरान्त जिले में 38 साक्षरता प्रेरको के पद रिक्त स्थिति में तथा इनका चयन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाना है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत लोक षिक्षा केन्द्र पर एक महिला एवं एक पुरूष द्वारा साक्षरता गतिविधियों का संचालन किया जाता है जो अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए अपनी सेवाए देते वर्ष 2015-16 के लिए किये गये अनुबंध पष्चात पंचायत समिति जैसलमेर में इक्कीस पद, सम में नौ पद तथा सांकडा में आठ प्रेरको के पद रिक्त है। जिले की ग्राम पंचायत अवाय, बाहला, भू, नोख, सोढाकौर, गोमट व राजमथाई में पुरूष तथा महिला दोनो ही पद रिक्त है वहीं ग्राम पंचायत छत्रैल, खींवसर, रामगढ, खूहडी, राधवा, बलाड व भणियाणा में पुरूष प्रेरको के पद रिक्त है इसी क्रम में ग्राम पंचायत अजासर, भारेवाला, चिन्नू, धायसर, पारेवर, सत्याया, ताडाना, हमीरा, रूपसी, लखा, देवीकोट, झिनझिनयाली, षाहगढ, बैरसियाला, तेजमालता, डिडाणिया व फलसूण्ड में महिला प्रेरको के पद रिक्त स्थिति में है।

साक्षरता अधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायत सचिवो को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र के रिक्त पदो का प्रचार प्रसार कर चयन निर्देषानुसार योग्य आषार्थी का चयन कर सूचना विकास अधिकारी के माध्यम से साक्षरता कार्यालय को प्रस्तुत करे साथ ही रिक्त पदो की ग्राम पंचायतो के षिक्षित युवाओ से आह्वान किया कि वह साक्षरता कार्यक्रम से जुडकर पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी दर्ज करे तथा इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत को तत्काल प्रस्तुत करे।

No comments:

Post a Comment