Thursday, 7 May 2015

हमीरा व काणोद में विशेष ग्रामसभा का आयोजन शुक्रवार को

जैसलमेर। राजस्थान संपर्क पोर्टल की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए एडोप्टर उपखंड अधिकारी जैसलमेर डॉ. जी.आर. वैष्णव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत काणोद में 8 मई, शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे अटल सेवा केन्द्र में विषेष ग्राम सभा का आयोजन रखा गया है। इसी प्रकार शुक्रवार को ही अपरान्ह 5.30 बजे ग्राम पंचायत हमीरा के अटल सेवा केन्द्र में विषेष ग्रामसभा रखी गई है। उन्होंने बताया कि इन ग्रामसभा में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त हुए प्रकरणों के परिवादियों को भी सुना जाएगा एवं उनकी निस्तारित की गई समस्या के बारे में भी अवगत कराके उसका सत्यापन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment