Thursday, 7 May 2015

उपखंड अधिकारी वैष्णव ने पटवारियों की ली बैठक, राजस्व लोक अदालत के संबंध में पूरी तैयारी करने के दिए निर्देश

जैसलमेर। उपखंड अधिकारी डॉ. जी.आर. वैष्णव की अध्यक्षता में तहसील जैसलमेर क्षेत्र के पटवारियों एवं भू अभिलेख निरीक्षकों की बैठक तहसीलदार कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें तहसीलदार पीतांबर राठी भी उपस्थित थे। उपखंड अधिकारी ने पटवारियों को निर्देष दिए कि वे आगामी 11 मई से प्रारंभ हो रही राजस्व लोक अदालतों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को पूर्व में ही प्रदान कर दें ताकि अधिक से अधिक लोग इन राजस्व लोक अदालतों का लाभ लेकर अपने राजस्व संबंधी कार्यों का निस्तारण करवा सकें।

उपखंड अधिकारी वैष्णव ने पटवारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्व लोक अदालतों के दौरान जमाबंदी का पठन कर ग्रामीणों को सुनाएंगे एवं नामांतकरण चिन्हित कर उन्हें अमल-दरामत की कार्यवाहीं सुनिष्चित करेंगे। इसके साथ ही वे षिविर से पूर्व आपसी राजीनामें से बंटवारें के प्रकरणों को चिन्हित करके उस दौरान बंटवारे की कार्यवाहीं संपादित करवाएंगे। उन्होंने रास्तों के विवादों का निस्तारण करने, धारा 107 व 116 तथा 110 में आपसी राजीनामे से प्रकरण निस्तारित करवाने के भी निर्देष दिए।

तहसीलदार पीतांबर राठी ने बताया कि इन राजस्व लोक अदालतों के लिए अग्रिम टीमो का गठन किया गया है जो कि प्रत्येक पंचायत में एक दिन पूर्व जाकर आवष्यक तैयारी करेंगे तथा निर्धारित तिथि को हल्का पटवारी के कार्य में अन्य पडौस के पटवारी आवष्यक सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने पटवारियों को निर्देष दिए कि वे राजस्व कार्यों के साथ ही पषु षिविरों की जांच, रिकार्ड का अंतिम मिलान करने एवं अन्य कार्यों को समयबद्व व तत्परता से करावें।

बैठक में पटवारियों ने अपने-अपने पटवार सर्किल से संबंधित राजस्व गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

No comments:

Post a Comment